Crakk Teaser Out - क्रेक में विद्युत जामवाल का धांसू एक्शन
क्रैक फिल्म में टीजर में (Crakk Teaser Out) विद्युत जामवाल के एक्शन सीन है। इसमें विद्युत अलग-अलग स्टंट करते हुए हमें दिखाई देने वाले हैं टीजर में विद्युत पहाड़ और चोटी पर बाइक चलाते हुए,ऊंची बिल्डिंग्स से कूदते हुए और तेजी से गाड़ियां चलाते हुए स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। "जिंदगी तो साला सब के साथ खेलती है.... लेकिन असली प्लेयर तो वही है जो जिंदगी के साथ खेले" यह डायलॉग क्रैक फिल्म के टीजर में सुनाई देता है जो सुनने में ही बहुत बेहतरीन लगता है साथ ही टीज़र में नोरा फतेही ग्लैमरस लुक में दिखाई देने वाली है और जब के अर्जुन रामपाल की झलक भी टीजर में दिखाई दे रही है। "जीतेगा तो जिएगा" यह विद्युत का डायलॉग भी टीजर मेंसुनाई दे रहा है और यह डायलॉग लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है और लोकप्रिय देखा जा रहा है।
विध्युत जामवाल ने शेयर किया टीज़र :
विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली अगली फिल्म क्रैक का टीजर शेयर किया है। इस टीज़र को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है "जीतेगा तो जीतेगा! ब्रेक ना लेते हुए दिल दहला देने वाली यात्रा के लिए तैयार रहे"
अपने उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आने वाली क्रैक का टीज़र डालते ही उनके यूजर्स ने लाइक्स और कॉमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि 'हमेशा की तरह बेस्ट एक्टर विद्युत जामवाल एक हिट फिल्म के लिए तैयार है' तो दूसरा यूजर कमेंट करता है 'एक्शन किंग वापस आ गया' है। इस तरीके से हम देख सकते हैं कि "Crakk Teaser" लोगो को कितना पसंद आ रहा हे।
क्रैक कब रिलीज़ होगी ? Crakk Teaser Out :
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म "Crakk" 23 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी। विद्युत जामवाल अब्बास सैयद और प्रांजल खंडाडिया ने मिलकर इस फिल्म को निर्माण किया है
विद्युत जामवाल की फिल्म "IB71" कुछ दिनों पहले की रिलीज हुई थी।अब दर्शक विद्युत की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस आर्टिकल से हम आशा करते हैं कि आपको बहुत सी जानकारी कम शब्दों में और आसानी से समझ आई होगी।
.png)
